फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कोलीढेक पुल के पास कैंटर पर गिरा देवदार का पेड़

Sun, 17 Aug 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट कोलीढेक पुल के पास सड़क किनारे खड़े केंटर वाहन गिरा पेड़। स्रोत दमकल
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोलीढेक पुल के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर पर देवदार का विशाल पेड़ गिर गया जिससे घंटों मार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहा। दमकल विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर यातायात सुचारु कराया। कैंटर पर पेड़ गिरने से उसे भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब छह बजे भारी बारिश से कोलीढेक पुल के पास खड़े कैंटर पर देवदार का एक विशालकाय पेड़ गिर गया। सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसराज सागर के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर किनारे किया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। दमकल विभाग की टीम में राजेश खर्कवाल, भरत सिंह, प्रतिभा राणा, नीलम राणा, हिमांशु कुमार, अनवर अली, राजेन्द्र मेहता और नारायण सिंह बोहरा रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें