चंपावत रोडवेज स्टेशन में आयोजित किसान हाट में खरीदारी करते लोग। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज स्टेशन परिसर के पास स्थानीय लोगों ने किसान हाट लगाई। हाट में जय गंगनाथ बाबा स्वयं सहायता समूह सहित स्थानीय काश्तकार अमित खर्कवाल ने स्थानीय शिमला मिर्च, बैगन, बंद गोभी, आलू, अदरक, मूली, सेब, लहसुन, नाशपाती, ककड़ी सहित आयुर्वेदिक दवा और बद्री गाय का मट्ठा बेचा। ढकना बडोला की काश्तकार पार्वती देवी, अमित जोशी, चौकी के दीवान सिंह ने भी उत्पादों की ब्रिकी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार और किसान हाट के मूल्यों में काफी अंतर रहता है। किसान हाट में सामान सस्ती दरों पर मिल जाता है। संवाद