फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से व्यक्ति का एक पैर कटा, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर

Sat, 19 Apr 2025 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

टनकपुर में इंजन की संटिंग के दौरान क्राॅसिंग के पास एक व्यक्ति का पैर कट गया। हालत गंभीर होने पर उसे उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर में शुक्रवार देर रात बजे इंजन की संटिंग के दौरान क्राॅसिंग के पास एक व्यक्ति का पैर कट गया। हालत गंभीर होने पर उसे उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जीआरपी के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग के पास पिलर संख्या 62/07पर संटिंग के दौरान देर रात यूपी के जिला पीलीभीत के गहोनिया निवासी मनोज कुमार (36) पुत्र हर प्रसाद ट्रेन की इंजन की चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों ने 108 से रात करीब 11:30 बजे उसे उप जिला अस्पताल में पहुुंचाया। जहां डाॅ. आफताब अंसारी ने प्राथमिक इलाज किया। अधिक खून बहने और गंभीर हालत होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पूछताछ में घायल ने खटीमा के अमाऊं क्षेत्र में रंगाई पुताई का कार्य में लगे होने की बात कही है। घटना के बाद जीआरपी के एसआई जगत सिंह, कांस्टेबल नसीम खान ने मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल भेजा। स्टेशन परिसर के अंतिम छोर से कुछ ही मीटर की दूरी पर हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें