चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने अधिकारियों से बरसात से पहले सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शुक्रवार को डीएम ने बाढ़ प्रभावित झालाकुड़ी, नौलापानी और बेलखेत क्षेत्रों का निरीक्षण किया। झालाकुड़ी में निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि बरसाती नालों की नियमित सफाई और जल प्रवाह को सुचारू बनाए रखने की जरूरत है।
उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया साथ ही सुरक्षात्मक दीवार के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के आदेश दिए। नौलापानी क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव को देखते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि जहां मिट्टी खिसकने के कारण खतरा है, वहां के लोगों को समय रहते सतर्क किया जाए।
बेलखेत में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी के कारण हो रहे भूमि कटाव को गंभीरता से लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए चैनलाइजेशन का कार्य प्रारंभ किया जाए। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्थिति के लिए सतर्क है और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है।
डीएम पांडे ने कहा कि बरसात से पहले सभी इलाकों में मलबा हटाने का काम तेजी से पूरा कर लिया जाए ताकि बरसात के समय सड़कें और रास्ते बाधित न हों। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अनुराग आर्या,