फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अनियमितताएं मिलने पर एक मेडिकल स्टोर के क्रय-विक्रय पर रोक

Sun, 21 Sep 2025 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर जांच करती टीम। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नशा मुक्त उत्तराखंड और नकली दवाओं की रोकथाम के लिए नगर में मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में एक मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत तत्काल क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम नीतू डागर के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण, तहसील और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने चार मेडिकल स्टोरों की जांच की। जांच में लाइसेंस, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग, एक्सपायरी दवाओं का निस्तारण और नारकोटिक दवाओं का चिकित्सकीय पर्चे पर विक्रय सुनिश्चित किया गया।
संचालकों को लाइसेंसधारी होलसेलर से दवा खरीदने और संदिग्ध गुणवत्ता की दवाओं की तत्काल सूचना औषधि प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण टीम में औषधि निरीक्षक हर्षिता, सहायक कर्मचारी दिनेश फर्त्याल, तहसील से नीरज, कमल पांडेय और पुलिस से प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें