फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भुमलाई और मझेड़ा के जंगलों में लगी भीषण आग

Thu, 04 Apr 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के भुमलाई में धू-धू कर जलता जंगल। संवाद 
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भुमलाई और मझेड़ा के जंगलों में धधकी आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। आग से वन संपदा को हो रहे नुकसान पर पर्यावरण प्रेमियों ने गंभीर चिंता जताते हुए वन विभाग से जंगलों को बचाने के लिए गंभीरता से आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन


पर्यावरण प्रेमी गणेश पुनेठा, सुरेश राम, गणेश सिंह, शंकर सिंह और दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार की शाम को भुमलाई के रामाटाक तोक के जंगल में भीषण आग लग गई। आग में बांज, बुरांश, चीड़, देवदार आदि प्रजातियों के छोटे-बड़े पेड़ जलने के साथ जंगली जानवरों और पक्षियों के आशियाने भी नष्ट हो गए हैं। उन्होंने बताया कि रात भर जंगल में आग धधकती रही जो तेज हवाओं के साथ काफी फैल गई।



उन्होंने बताया कि रात भर जंगल जलते रहे लेकिन उनकी खबर लेने कोई नहीं आया। जंगल में आग लगने से क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया जिससे बुजुर्गों और सांस के मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। इधर मझेड़ा के जंगलों में भी आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर वन कर्मियों ने मौके पर भेजा गया था और आग पर काबू पा लिया गया है। रेंजर ने लोगों से जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों की सूचना देने और आग बुझाने में लोगों से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें