फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अमोड़ी बाजार में रात को छतों पर घूमता दिखा, घर से कुत्ते को उठा ले गया

Sat, 07 Feb 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के अमोड़ी बाजार में घर की छत पर पालतू जानवर को अपना निवाला बनाता तेंदुआ । स्रोत : ग्रामी
विज्ञापन
चंपावत। अमोड़ी बाजार क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की दहशत में लोग जी रहे हैं। दो दिन पूर्व तड़के एक तेंदुआ आवासीय इलाके में स्थित एक तीन मंजिला मकान की छत पर टहलता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। तेंदुआ घर के अंदर घुसकर पालतू कुत्ते को उठा ले गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुए के छत में चहलकदमी के बाद पालतू कुत्ते को दबोचकर ले जाने का वीडियो देखकर अब हर कोई डरने लगा है। शाम होते ही लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। तेंदुए की दस्तक के बाद शाम ढलते ही बाजार और आसपास की गलियों में सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को घर के बाहर रात या दिन अकेले छोड़ने से कतरा रहे हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि तेंदुए का घरों की छतों तक पहुंच जाना बेहद गंभीर मामला है। इससे लोगों में भारी डर का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में तुरंत गश्त बढ़ाई जाने के साथ ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग के एसडीओ सुनील कुमार ने लोगों से सतर्क करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

रेंजर बृजमोहन टम्टा ने बताया कि विभाग की टीम लगातार ग्रामीण और वन सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त कर रही है। उन्होंने तेंदुए के दिखाई देने पर विभाग को सूचना देने की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें