फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सलना-इजड़ा पेयजल योजना पांच दिन से ठप, पानी की परेशानी बढ़ी

Sat, 07 Feb 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट ब्लाॅक के इजड़ा में सूखे पड़े नल में खाली बर्तनों के साथ महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के इजड़ा गांव में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। गांव की पेयजल योजना से पांच दिनों से पानी नहीं टपका है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक न होने पर ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल योजना ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन से गांव के लिए बनी सलना-इजड़ा पेयजल योजना ठप पड़ी है। योजना से पानी न आने से ग्राम सभा इजडा, लोहाश्री, बसौड़ी, चौरा, दैगांव की सैकड़ों की आबादी को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नौलों और धारों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
ग्रामीण चंद्रशेखर पंत, कलावती देवी, मुन्नी देवी, पार्वती देवी, माधवी देवी, रेवती देवी, जानकी देवी आदि ने बताया कि जल संस्थान को पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति न होने की सूचना देेने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
सलना-इजड़ा पेयजल योजना में दिक्कत होने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विभागीय कर्मचारियों को योजना को ठीक करने के लिए भेजा गया है। एक-दो दिन में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - प्रशांत वर्मा, अभियंता जल संस्थान
सलना-इजड़ा पेयजल योजना में पिछले पांच दिनों से पानी की सप्लाई ठप पडी है। योजना से पानी न आने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजू माहरा, ग्रामीण

पेयजल योजना में खराबी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। जल संस्थान को सूचना देने के बावजूद योजना को सही करने में हो रही देरी दुर्भाग्यपूर्ण है। योजना को जल्द सही किया जाना चाहिए। - प्रकाश चंद्र, ग्रामीण
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें