फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आमबाग में हाथियों के झुंड ने धान की फसल रौंदी

Sat, 11 Oct 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खटीमा वन रेंज से सटे ग्राम सभा आमबाग में हाथियों के झुंड और जंगली सुअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों के झुंड ने तीन किसानों की तीन बीघा से अधिक धान की फसल को रौंद दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ललिता खत्री ने शनिवार को फसलों के नुकसान का जायजा लिया। बताया कि शुक्रवार की रात को जंगल से लगे क्षेत्र में तीन किसानों की फसल को हाथियों के झुंड ने नष्ट कर दिया। हाथियों के अलावा में सुअरों ने भी फसल को नुकसान पहुंचाया। किसान डिगर सिंह बसेड़ा की करीब तीन बीघा धान की फसल को नुकसान हुआ है।
इसके अलावा दिलीप विश्वकर्मा, धनी राम की फसल भी प्रभावित हुई है। बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड और सुअरों का उत्पात बढ़ गया है। ग्रामीण रात में अक्सर आहट होने पर शोर मचाने को विवश हो रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इधर, शारदा रेंज से सटे थ्वालखेड़ा आदि क्षेत्र में भी हाथियों के झुंड की आवाजाही से ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें