फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चिकित्सा पद्धतियों में समन्वय से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव

Wed, 18 Nov 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। नवयोग सूर्योदय सेवा समिति, आयुष मंत्रालय और उत्तराखंड राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा महाकुंभ में योग, प्राकृतिक चिकित्सा पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा को समसामयिक चिकित्सा के रूप में समझने की आवश्यकता है, क्योंकि यह प्रकृति और मनुष्य के बीच संतुलन स्थापित करने का मार्ग प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। योगाचार्य मंजरी जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बैंकॉक से आईं वक्ता डॉ. अलका गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि जगदीश जोशी और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित बंशीधर उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्योदय सेवा समिति संरक्षक डॉ. देवी दत्त जोशी ने की। संचालन योगाचार्य तस्वीरल योगाचार्य भावना ने किया। समापन पर डॉ. नवनीत जोशी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें