फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं सैलाब

Sat, 14 Mar 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन के लिए आगे बढ़ते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर समिति
विज्ञापन
पूर्णागिरि (टनकपुर )। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले में 14 वें दिन करीब 17 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इस बीच सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी लाइन लगती रही। माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का मां के डोले के साथ भी पैदल जत्थों का आगे बढ़ना जारी रहा। ट्रेन, बस, निजी वाहनों से श्रद्धालुओं का रैला नगर, बूम और ठूलीगाड़ तक पहुंचा। ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर तक शटल टैक्सी वाहनों का संचालन जारी रहा। मुख्य मंदिर में मंदिर समिति की ओर से 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था सुचारु होने से श्रद्धालु रात दिन आगे बढ़ते रहे। इस बीच जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था, लाइट की भी बेहतर रही। स्वास्थ्य कैंप में भी स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहे। इधर, नगर के शारदा घाट में भी स्नान के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी रहा। इधर, बैराज मार्ग से नेपाल के बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे जाने से ब्रह्मदेव मंडी में भी खासी गहमा गहमी बनी हुई है। मेला स्पेशल दो ट्रेनों भी खचा खच भरी पहुंच रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें