फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मेले में छाई चंपावत की बाल मिठाई

Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर (व्यापार मेला) में उत्तराखंड पैवेलियन में चंपावत जिले की बाल मिठाई ने धूम मचा रखी है। मुख्यालय के व्यवसायी प्रकाश तिवारी की ओर से बीते नौ वर्षों से लगातार व्यापार मेले में बाल मिठाई का स्टाल लगाया जा रहा है। 22 नवंबर को प्रदेश के श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल ने उत्तराखंड पैवेलियन के निरीक्षण के दौरान बाल मिठाई के स्टाल का जायजा लिया। उन्होंने स्टाल में मौजूद राजू चौबे और सुभाष जोशी की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

अल्मोड़ा की सिंगौड़ी और बाल मिठाई की तरह ही वर्तमान में चंपावत जिले की बाल मिठाई काफी लोकप्रिय हो गई है। ट्रेड फेयर के अलावा बरेली और बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में भी यहां की बाल मिठाई की खास मांग रहती है। प्रकाश तिवारी का कहना है कि ट्रेड फेयर में बाल मिठाई की लगातार मांग बढ़ रही है। प्रतिदिन रोडवेज की बस के जरिए स्टाल के लिए बाल मिठाई भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें