फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली में कटिया डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बिजली विभाग की ओर से दीपावली में कटिया डालकर बिजली की झालरों को जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विद्युत वितरण खंड की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों में बिजली की चोरी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही जिले में बिजली की खपत बढ़नी शुरू हो गई है। उस पर दीपावली पर्व ने बिजली विभाग की मुसीबतों में इजाफा कर दिया है। चंपावत डिवीजन के अवर अभियंता आरसी पंत का कहना है कि शाम के समय अत्यधिक लोड हो जाने से कई स्थानों में तार आपस में चिपक जा रहे हैं, जिनसे बचाव के लिए लाइनों में सेपरेटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सर्दी शुरू होते ही बिजली की खपत बढ़ने लगती है। पिछले महीने तक जहां मुख्यालय में अधिकतम खपत 60 से 65 एंपियर थी, वह वर्तमान में 90 से 95 एंपियर तक पहुंच गई है, जिस कारण अधिकांश फीडरों में कटौती करनी पड़ती है। उन्होंने लोगों से व्यवस्था बनाए रखने में विभाग को सहयोग देने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें