फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐच्छिक ब्यूरो पारिवारिक विघटन रोकने में मददगार

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। महिलाओं के साथ यौन हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक हिंसा, छेड़खानी और अन्य उत्पीड़न के मामले में पुलिस की ओर से गठित महिला ऐच्छिक ब्यूरो सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। जिले में महिला ऐच्छिक ब्यूरो के गठन के छह वर्ष में पारिवारिक विघटन के 64 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के आधार पर परिवारों को एकजुट बनाए जाने में ऐच्छिक ब्यूरो मददगार बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर के अनुसार जिले में 2008 में महिला ऐच्छिक ब्यूरो का गठन किया गया था। तब से अब तक महिला उत्पीड़न से संबंधित 65 शिकायतें ऐच्छिक ब्यूरो में दर्ज कराई गई हैं, जिनमें 64 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है और एक मामले का निस्तारण होना शेष है, जिनमें से 39 शिकायतों में समझौता किया गया, जबकि भरण पोषण संबंधी 17 शिकायतों में मुकदमें दर्ज किए गए। छह मामलों में दोनों पक्षों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके अलावा हरदोई (यूपी) निवासी एक महिला के उत्पीड़न की शिकायत हरदोई के ऐच्छिक ब्यूरो को हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें