फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललुवापानी-बनलेख मार्ग अवरुद्ध

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दो दिन पूर्व हुई बरसात के कारण ललुवापानी-बनलेख मोटर मार्ग पल्सों के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है, जिस कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल अवरुद्ध मोटर मार्ग को खोलने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पल्सों की ग्राम प्रधान शांति देवी, मोहन जोशी, तारा जोशी, दीपक जोशी, प्रकाश जोशी, महेश जोशी, पीतांबर जोशी, केशव दत्त आदि की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मार्ग अवरुद्ध होने से स्थानीय जनता को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इस मार्ग पर चलने वाली स्कूल बसों, डेयरी के वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने और मलबा हटाकर यातायात सुचारु किए जाने की मांग उठाई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को शीघ्र सड़क खोलने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें