फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकों और ग्रुपडांस से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय संगठन के हल्द्वानी संकुल की दो दिवसीय प्रतियोगिताएं जारी हैं। प्रश्न मंच, नाटिका और ग्रुप डांस में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रमों का शुभारंभ टनकपुर पावर स्टेशन के वरिष्ठ प्रबंधक बीएस खुराना ने किया।
विज्ञापन

केवी टू में चल रही प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन प्रश्न मंच के अलावा प्रहसन (नाटिका) में संकुल के छह विद्यालयों ने विभिन्न विषयों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। हल्द्वानी स्थित केवि प्रथम पाली की ‘बचपन बचाओ’ पर प्रस्तुत नाटिका को खासा सराहा गया। नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुत नाटक भी दर्शकों की पसंद रहा। दूसरे सत्र में कुमाऊंनी समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेजबान विद्यालय केवि टू के प्राचार्य हेमंत त्रिपाठी ने बच्चों और विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। संचालन एचपी वर्मा, बीपी ओझा, एसबी पाल, श्यामलाल ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षक आनंद मिश्रा, सरोज बाला, ज्योति जोशी, सचिन राणा, पीसी सिन्हा, केएस रावत, एके मिश्रा, एस मजूमदार, कुमकुम मिश्रा, नरेंद्र दिगारी आदि ने सहयोग दिया। निर्णायक बीएस खुराना, डा. नीरज जायसवाल, एसएन भट्ट, वनीता भूषण, जेसी पांडेय थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें