फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवि संगठन की संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। केवि संगठन की संकुल स्तरीय दो दिनी सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी, साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। केवि टू में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ टनकपुर पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता पवन कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

मेजबान विद्यालय के प्राचार्य हेमंत त्रिपाठी ने प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में (परियोजना) के अलावा समूह नृत्य (रूस), समूह गान (कुमाऊंनी) प्रश्नमंच (पूर्वोत्तर राज्यों पर), प्रहसन और नारी सशक्तिकरण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं में बनबसा, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, मिर्थी और लोहाघाट के केंद्रीय विद्यालयों के 188 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन छात्राओं ने पूर्वी भारत के प्रसिद्ध लोक नृत्यों की शानदार झांकियां पेश कीं। संचालन शिक्षक एचपी वर्मा और श्याम लाल ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में प्रो. डा. एमएस चौहान, कैलाश थपलियाल, डा. पीसी जोशी, नारायण दत्त भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें