लोहाघाट (चंपावत)। खूना बोरा के मां पूर्णागिरि महोत्सव में जारी वॉलीबाल प्रतियोगिता में रायनगर चौड़ी की टीम ने पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। यहां हुई कुर्सी दौड़ के प्राथमिक वर्ग में दीक्षा बोरा, दिया बिष्ट, निकिता, बालकों में आदित्य कुमार, अभिषेक बोहरा, गौरव, जूनियर वर्ग में निशा, रजनी, बबीता, बालकाें में अजय कुमार, अजय मनराल, हिमांशु, ओपन बालिका वर्ग में सोनू बोहरा, अंजू अधिकारी, योगिता बोहरा विजेता रहे।
प्राथमिक वर्ग की जलेबी दौड़ में मुकुंद बोरा, रितेश बोहरा, दिवाकर मनराल, बालिकाओं में नेहा उप्रेती, गरिमा लोहनी, हिमानी उप्रेती, जूनियर वर्ग में निखिल देव, विजय बिष्ट, रितेश ढेक, जीके प्रतियोगिता में सागर लोहनी, भुवन महर, आदित्य कुमार, शैलेंद्र दीप पांडेय, जूनियर वर्ग में सौरभ बोहरा, आकाश बोहरा, विनय जोशी ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिताओं के संचालन में गिरीश मनराल, मनोज कुमार, गणेश गिरि, सुरेश उप्रेती, विनेाद गिरि, आनंद गिरि, गुमान सिंह, मोहित, लाल सिंह, अमर सिंह, वीरेंद्र सिंह ने सहयोग दिया। बाद में आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश बोहरा, नवीन बोहरा, ग्राम प्रधान भय्यू बोहरा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।