फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषजनक नहीं पीपीपी अस्पताल की व्यवस्था

Sat, 30 Aug 2014 05:31 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग (नियोजन, भंडार एवं बजट विंग) की निदेशक डा. आशा सिंह ने शुक्रवार को गंगाशील राजकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। अस्पताल राज्य सरकार से हुए अनुबंध के मुताबिक काम नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डाक्टर और अन्य स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में 12 के सापेक्ष छह ही डाक्टर हैं। अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ भी पूरा नहीं है। अस्पताल में साफ-सफाई नहीं है। निदेशक ने गंदगी को देख अस्पताल प्रबंधन को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक को सौंपकर वे कार्रवाई की सिफारिश करेंगी। उन्होंने मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। 4 सितंबर को देहरादून में होने वाली स्वास्थ्य विभाग की बैठक में इस मसले पर विचार होगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. हरीश चंद्रा और सीएमएस डा. पीडी पंगरिया थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें