टनकपुर। पूर्णागिरि मेले के तीसरे दिन भी व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ सकी हैं। बाहरी जिलों से फोर्स न पहुंचने से शहर और मेला क्षेत्र की सुरक्षा भगवान भरोसे है। तीसरे दिन करीब 25 हजार से अधिक भक्तों ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए।
पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। यात्रियाें के विश्राम को बने टिनशेडाें में बैठने के लिए चटाई तक नहीं डाली गई है। भैरव मंदिर मार्ग में टैक्सी बेलगाम गति से दौड़ रही हैं। सीओ प्रताप सिंह पांगती ने बताया कि 75 प्रतिशत फोर्स पहुंच चुकी है, जिसे पूर्णागिरि क्षेत्र में तैनात किया गया है। शेष 25 प्रतिशत फोर्स शहर मेला क्षेत्र में तैनात की जाएगी। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने सभासदों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर ईओ को घाट में आधा दर्जन स्वच्छकों की तैनाती और कीटनाशक का छिड़काव करने को कहा है।