लोहाघाट। सुंई राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि आईटीबीपी के सहायक सेनानी कुलदीप सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय की मेधावी छात्रा दिया चौबे की माता दीपा चौबे, मुकुल ओली की मां गीता ओली, अमित की मां मीना देवी, बबीता चौबे की मां नीमा चौबे, सीमा चतुर्वेदी की मां सुनीता चतुर्वेदी, अनीता जोशी की मां गीता जोशी और कविता की मां मनी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रधानाचार्य मदन पुजारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि शिक्षा उन्नयन समिति के अध्यक्ष आरपी ओली ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर राजेश चौबे, रमेश भट्ट, पूर्व प्रधानाचार्य जीडी चौबे, अरिमर्दन सिंह, रमेश भट्ट, प्रकाश चंद्र, योगेश कुमार, केके पांडेय, मोहन गोस्वामी, भूपेंद्र देव, प्रदीप कुमार, भुवन राय मौजूद रहे।