फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था सुधारो नहीं तो पीपीपी मोड से हटाओ

Fri, 21 Mar 2014 05:33 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। राजकीय अस्पताल को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड से हटा व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की गई है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को प्रस्तावित तालाबंदी तो नहीं हुई, लेकिन अस्पताल परिसर में लोगों ने प्रदर्शन जरूर किया। कर्मचारी नेता भूपेंद्र जोशी की थानाध्यक्ष से नोकझोंक भी हुई। लोगाें ने विधायक पूरन फर्त्याल को भी मामले की जानकारी दी। विधायक ने स्वास्थ्य महानिदेशक से फोन पर वार्ता कर हालात सुधारने की मांग की। आरोप है कि अनुबंध के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन काम नहीं कर रहा है। ज्यादातर दवाएं बाजार से मंगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

लोगों ने सुधार नहीं होने पर पीपीपी मोड का अनुबंध समाप्त कर पूर्व की व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, भूपेंद्र प्रकाश जोशी, जीवन गहतोड़ी, शांति वर्मा, किरन पंगरिया, भुवन चौबे, मोहित पाठक, विनोद गोर्खा, आनंद राय, गोविंद वर्मा, देवेंद्र बोहरा, दीपक सुतेड़ी, नवीन राय, राकेश बोहरा, गौतम मेहता, सुनील सुतेड़ी, पंकज मेहता आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें