फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर नए पुल की दरकार : रे

Thu, 20 Mar 2014 05:33 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा। नेपाल वाणिज्य संघ के आग्रह पर मंगलवार को नेपाल में भारतीय राजदूत रंजीत रे ने भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। उन्हाेंने टनकपुर और बनबसा बैराज का भी जायजा लेकर दोनों देशों के बीच आवागमन के बारे में जानकारी ली। भारतीय राजदूत रंजीत रे ने कहा कि बनबसा बैराज काफी पुराना हो गया है। आवागमन के लिए नए पुल का निर्माण किया जाना जरूरी है। बताया कि भारत सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है, जल्द ही स्थान का चयन कर नया पुल बनाने के लिए सर्वे होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नेपाल के साथ संबंध को और मजबूत बनाने की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि नो मैंस लैंड पर हुए अतिक्रमण के मामले में दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात एसएसबी की 57वीं वाहिनी के चेक पोस्ट में भारतीय अधिकारियों और नेपाल वाणिज्य संघ के लोगों से आवागमन की स्थिति पर चर्चा की। वहीं नेपाल के व्यापारियों ने मुख्य रूप से शारदा बैराज गेट खुलने की समयावधि बढ़ाने की मांग की। इससे पूर्व एसएसबी के अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान इमीग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी जीडी जोशी, दूतावास के इकोनॉमिक्स बोर्ड अधिकारी एमबी सिंह, एसएसबी के आईजी श्याम सिंह, डीआईजी आरएस शेखावत, नेपाल वाणिज्य संघ अध्यक्ष गणेश दत्त जोशी, पूर्व अध्यक्ष हेमराज पांडेय, एसएसबी के एसी विकास दीप सिंह, एनएचपीसी के महाप्रबंधक एसपी सिन्हा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें