चंपावत। बेटी ही बचाएगी अमर उजाला की मुहिम को लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं। हर वर्ग के लोग इसमें सक्रिय रूप से भागीदारी कर मुहिम को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। जिले में अब तक 800 से अधिक लोग मुहिम के साथ जुड़ चुके हैं।
शुक्रवार को पाटी के एसडीएम अशोक जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी वीके तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने शपथ पत्र भर बेटी बचाओ मुहिम से जुडे़। मनरेगा प्रभारी शिल्पी पंत, राजस्व उप निरीक्षकों ने अभियान में हिस्सेदारी की। बार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष जोध सिंह ढेक के नेतृत्व में अमरनाथ वर्मा, भास्कर मुरारी, गिरीश उप्रेती, सुरेश जोशी, हरीश उप्रेती, निर्मल तड़ागी, आलोक तड़ागी, गुणानंद थ्वाल, राजेंद्र जोशी आदि ने शपथ पत्र भरे। कहा कि तेजी से गिरते लिंग अनुपात को रोकने के साथ ही जागरूकता के लिए ये मुहिम रामबाण बनेगी।
लोहाघाट में दर्जा राज्यमंत्री खुशाल सिंह अधिकारी, सेवा योजन अधिकारी वाईएस रावत, संबंध के निदेशक जीवन जोशी, पूर्व स्काउट कमिश्नर डा.बीसी जोशी, दिनेश जोशी, दीपक ओली, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश देव ने शपथ पत्र में हस्ताक्षर किए। तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित रीता गहतोड़ी इस अभियान को घर-घर पहुंचा रही है। एबीवीपी के जिला संयोजक देवेंद्र बोहरा, पीयूष ढेक, चंद्रशेखर ओली ने भी इस अभियान को हवा दी है। रायनगर चौड़ी में प्रकाश राय, सरोज राय, नंदाबल्लभ, शंकर राय, विमला राय, कमला देवी, नीलावती, चंपा राय, गोविंदी देवी, पार्वती देवी, कलावती, मनोज कापड़ी, नीरज राय, पंकज राय, कवींद्र राय, तरुण कापड़ी ने संकल्प पत्र भरा।