फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीवों से त्रस्त लोगों का गुस्सा फूटा

Tue, 07 Jan 2014 05:50 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। वन्य जीवों से सुरक्षा के प्रति वन विभाग की सुस्ताई से ग्रामीणों का गुस्सा फूटने लगा है। थ्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने शारदा रेंज कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आगाह किया कि वन्य जीवों से सुरक्षा को जल्द असरदार कदम नहीं उठाए गए तो जबरदस्त आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

जंगल से सटे गांवों में लंबे अर्से से वन्यजीवों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। कभी हाथियों का झुंड तो कभी तेंदुए की आए दिन दस्तक से खासा खौफ बना हुआ है। सुरक्षा तो दूर अब वन विभाग ने फ्लाइंग टीम की गश्त भी बंद कर दी है। सोमवार को गुस्साए थ्वालखेड़ा के ग्रामीण भाजपा जिला महामंत्री दीपक पाठक की अगुवाई में शारदा रेंज कार्यालय पहुंचे और वहां वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हाथी फसल नष्ट कर रहे हैं तो तेंदुआ उनके पशुओं को निवाला बना रहा है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष 26 मार्च को हाथियों ने थ्वालखेड़ा के प्रकाश चंद्र पांडेय की जान ले ली थी। तब वन विभाग ने 20 दिन के अंदर सुरक्षात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया था, मगर अभी कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। आगाह किया है कि जल्द कारगर कदम नहीं उठाने पर वे व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन में सतीश पांडेय, श्याम सिंह, मोहित जोशी, संजय सिंह, रोहित जोशी, गणेश सिंह, महेश जोशी, किशोर सिंह, कमल पंत, विनोद वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें