टनकपुर। बैथनी जीवन धारा संस्था के ककरालीगेट स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में फादर विजय कांडगादे ने कई उदाहरण पेश कर युवाओं को अपने कार्य में रुचि बढ़ाने, दूसरों की मदद करना, मदर टेरेसा के सेवाभाव को जीवन में उतारने और हालातों से संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी काबलियत पहचानकर उसके अनुरूप कार्य करना चाहिए। झुकने वाला मनुष्य कभी छोटा नहीं होता। संस्था की सिस्टर प्रीति ने भी युवाओं को नेक राह पर चलने की सलाह दी। सम्मेलन में करीब 150 से अधिक युवा और बच्चों ने प्रतिभाग किया।