फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित कुंवर जिला प्रभारी बनाए गए

Thu, 26 Dec 2013 05:49 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की विशालतम प्रतिमा के निर्माण के लिए सहयोग प्राप्त करने के लिए गठित समिति के प्रांतीय समन्वयक पूर्व सांसद बची सिंह रावत ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित कुंवर को चंपावत का प्रभारी बनाया गया है, जबकि हरीश चंद्र पांडेय को सह प्रभारी। जिला मुख्यालय चंपावत और लोहाघाट में हुई बैठक में बताया गया कि 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे टनकपुर से एकता संदेश यात्रा निकाली जाएगी, जो सूखीढांग, चल्थी, चंपावत, लोहाघाट होते हुए पिथौरागढ़ को प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

जिला प्रभारी के अनुसार जिले में 10 कार्यकर्ताओं की एक जिला लौह संग्रह समिति बनाई जा रही है, जो पूरे कार्यक्रम में सम्मिलत होगी। इसी के साथ मंडल और न्याय पंचायत स्तर पर संयोजक, सह संयोजक, बनाए जाएंगे, जो गांव-गांव के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों से मिट्टी और गांवों से लोहा एकत्र करेंगे। बैठक में भुवन मेहता, नवीन सिंह बोहरा, प्रकाश ढेक, कैलाश पांडेय, दशरथ सिंह, विनोद ढेक, मोहित पाठक, श्याम ढेक, भुवन धौनी, रमेश चंद, मदन रावत, बहादुर सिंह, महेंद्र अधिकारी, सोनू सिंह, एलडी जोशी, प्रकाश अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें