फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राें ने किया गांव का सर्वे

Wed, 25 Dec 2013 05:49 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। दयानंद इंटर कालेज का विशेष एनएसएस शिविर जारी है। छात्र-छात्राओं ने आमबाग गांव में वृद्धावस्था पेंशन, स्वैच्छिक रक्तदानदाता, बीपीएल परिवारों का सर्वे किया।
विज्ञापन

रापूमावि आमबाग में लगे शिविर में मंगलवार को श्रम सत्र में छात्र-छात्राओं ने गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि होम्योपैथिक चिकित्सक डा. देवी दत्त जोशी और डा. एमके खान ने स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं ने देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रभा राजपूत और सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत के अलावा विद्यालय के प्रबंधक रामदेव आर्य, गंगागिरि गोस्वामी, शंकर सिंह प्रजापति, जगमोहन कश्यप, आरएस राजपूत आदि मौजूद थे। उधर, ठा.एसएस रावत जेएस रावत राधेहरि राजकीय इंटर कालेज का विशेष एनएसएस शिविर 29 दिसंबर से मनिहारगोठ गांव में शुरू होगा। यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी आरएस राजपूत ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें