फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में दूर होगा फारेस्ट का अडंगा

Fri, 29 Nov 2013 05:46 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। जिले की बहुप्रतीक्षित एसडीएम (सूखीढांग-डांडा-मीडार) मोटर मार्ग निर्माण में फारेस्ट एक्ट का अडंगा दूर होने की उम्मीद जगी है। वन मंत्रालय के एसएजी (स्पेशल एक्शन ग्रुप) ने सड़क के लिए प्रस्तावित वन भूमि हस्तांतरण की संस्तुति दे दी है। केंद्र की सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने वाले प्रस्तावित एसडीएम मोटर मार्ग का निर्माण वन अधिनियम के अडंगे के चलते अधूरा पड़ा है। सड़क के लिए करीब 80.39 हेक्टेअर वन भूमि लोनिवि को ट्रांसफर होनी है। एसएजी की बैठकों में अब तक आपत्तियां लगती रहीं, लेकिन गत 26 नवंबर को हुई बैठक में एसएजी ने भूमि हस्तांतरण की संस्तुति कर दी है। लोनिवि के अधीशासी अभियंता बीसी पंत ने बताया कि अंतिम मंजूरी के लिए एसएजी द्वारा मामले की फाइल केंद्र को भेजी जाएगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि धूरा से टांण तक 25 किमी. हिस्से का निर्माण होने से यह सड़क टांण-रीठा साहिब सड़क से जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें