फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में सवा तीन बजे लग गए ताले

Fri, 29 Nov 2013 05:46 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शिक्षा विभाग भले ही शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लाख दावे कर ले, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। स्थिति यह है कि राजकीय इंटर कालेज नारायणनगर में सवा तीन बजे ही ताले लग गए। जबकि अधिकारियों के मुताबिक सभी सरकारी स्कूलों को सुबह दस बजे से दोपहर चार बजे तक खुले रहना आवश्यक है। जिला शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य के डीडीहाट क्षेत्र के स्कूलों के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को डीडीहाट क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

श्री आर्य ने बताया कि निर्धारित समय से पहले कोई स्कूल बंद मिलता हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले उन्होंने जीआईसी डीडीहाट और राजकीय हाईस्कूल सानदेव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों को नियमित डायरी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें