फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का नहीं किया गया पालन!

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने नगर निकाय चुनाव में टनकपुर में जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन, प्रत्याशियों और विधायक पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। आरटीआई कार्यकर्ता मदन सिंह महर की ओर से इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त हरीश चंद्र जोशी को फैक्स के माध्यम से सप्रमाण जानकारी मुहैया कराई गई है। कहा गया है कि आचार संहिता के उल्लघंन का आलम ये था कि टनकपुर पालिका के वार्ड संख्या एक में एक मजदूर को मौत के घाट भी उतार दिया गया।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता की ओर से कहा गया है कि चुनाव से पूर्व क्षेत्रीय विधायक की शह पर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए खुलेआम शराब और पैसे बांटे गए। जिस कारण एक मतदाता की हत्या हो गई। निर्वाचन आयुक्त को भेजे गए फैक्स में कहा गया है कि प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराना अगर निर्वाचन आयोग का कार्य है तो नगर में निष्पक्ष चुनाव कराना जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल, रिटर्निंग अधिकारी और अन्यों का है। लेकिन टनकपुर के निकाय चुनाव में यह सभी अधिकारी क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर नाचते दिखे। फैक्स में आयोग के निर्देशों को ठेंगा दिखाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है। मदन महर का कहना है कि इस मामले में शीघ्र कोई कार्रवाई न होने पर वह न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें