फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार में किया शानदार प्रदर्शन

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। लखनऊ में 10 से 14 नवंबर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर स्थानीय मल्लिकार्जुन हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्र छात्राएं लौट आई हैं। उनका विद्यालय में अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व लखनऊ मांटेसरी स्कूल की प्रधानाचार्या और अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार की संयोजक आभा अनल ने मल्लिकार्जुन की प्रधानाचार्या भावना कलौनी को बच्चों द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या भावना ने कुमाऊं की संस्कृति एवं मांगलिक परिधान रंग्वाली पिछौड़ी भेंट कर उनके प्रति विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय सेमिनार में शिरकत करना स्वयं उनके एवं उनके विद्यालय के बच्चों के लिए अविस्मरणीय क्षण रहे हैं।
विज्ञापन

लोहाघाट पहुंचने पर बच्चों के मार्गदर्शक शिक्षक नरेश पांडेय, हेमा चौबे, हिमांशु पांडेय, सपना आर्या, वंदना पलड़िया विशेष उत्साहित थी। सम्मेलन में भाग लेकर लौटे दिव्यम, गर्वित कलौनी, सौरभ बिष्ट, नितीश जोशी, अनमोल कलौनी, दिव्यांशी पलड़िया, नितीश ढेक, शहनवाज, अभिषेक जोशी ने अपने स्मरण सुनाते हुए कहा कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंच में मल्लिकार्जुन विद्यालय के छात्र होने का विशेष गर्व हुआ। प्रधानाचार्या ने विद्यालय के चेयरमैन आरडी जोशी, प्रबंधक रचना जोशी, प्रबंध समिति के राजुल पनेरू के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से बच्चों को उक्त सेमिनार में जाने का अवसर मिला। इस अवसर पर अभिभावक नवीन पलड़िया, जीवन चंद्र, पुष्पा जोशी, जाकिर हुसैन, गिरीश भट्ट, सुषमा फर्त्याल, एसी बिष्ट, प्रकाश बगौली, सीएस ढेक, गिरीश जोशी आदि लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें