चंपावत। जिले के बाक्सरों ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। खेल विभाग की ओर से देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में चंपावत जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है।
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि खेल विभाग की ओर से परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर, सीनियर बालक बालिका वर्ग की बाक्सिंग प्रतियोगिता में चंपावत के बाक्सरों का दबदबा रहा। उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग में रेखा पांडेय एवं ज्योति बोहरा ने स्वर्ण पदक तथा जूनियर गर्व में पृथ्वीराज ने स्वर्ण एवं ज्योति बिष्ट ने रजत पदक जीता। इसके अलावा जूनियर वर्ग में ही आकाश सक्सेना ने कांस्य पदक हासिल किया।