फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमाधुरी स्वयं सहायता समूह रहा अव्वल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट। देहरादून में आयोजित सरस मेले में काली कुमाऊं के उत्पाद अव्वल रहे हैं। झूमाधुरी स्वयं सहायता समूह के बैनर तले रवि कुमार के नेतृत्व में गए यहां के काश्तकारों को उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त करने का गौरव मिला है। रवि के कालीकुमाऊं के जैविक उत्पादों के साथ लौकी, कद्दू, मूली की बड़ी, लोहे की कढाइयां, मंडुवे का आटा, गहत, भट्ट, झंगोरा, चटनी मसाला, गडेरी, नींबू, अदरक, लहसुन के अलावा पालक, मेथी के बीज लोगों में काफी लोकप्रिय रहे। रवि पिछले चार वर्षों से देहरादून के सरस मेले एवं दिल्ली में होेने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक मेले में यहां के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाते आ रहे हैं। इससे पूर्व भी रवि उत्तराखंड में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

डीआरडीए एवं लोहाघाट ब्लाक के सौजन्य से गए राईकोट कुंवर गांव के रवि के साथी बीडीसी सदस्य हरीश कुमार, नरेश कुमार, अमित कुमार प्रथम पुरस्कार पाने से बेहद खुश हैं। उन्हें ग्राम्य विकास के अपर सचिव विनोद फोनिया ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। यहां लौटने पर चारों युवक काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, क्षेत्र के उन काश्तकारों का सम्मान है जो मेहनत कर उत्पादन में लगे हुए हैं। चारों युवकों ने उन्हें मेले में जाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सीडीओ जेके तिवारी, बीडीओ विक्रम चंद, एडीओ केएस नयाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें