टनकपुर। विधायक हेमेश खर्कवाल की पहल पर सेवायोजन विभाग द्वारा यहां हर माह लगाए जा रहे कैंप से बेरोजगार युवक-युवतियों को काफी राहत मिल रही है। सोमवार को विभाग ने यहां दूसरा कैंप आयोजित कर करीब 90 बेरोजगारों का पंजीकरण किया।
जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा के बेरोजगारों को सेवायोजन पंजीकरण के लिए 75 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही थी, मगर विधायक की पहल पर अब विभाग ने माह में एक दिन यहां कैंप लगाना शुरू कर दिया है। सोमवार को कनिष्ठ सहायक दीपक वर्मा के नेतृत्व में आई विभाग ने टीम ने यहां तहसील में कैंप लगा कर करीब 90 बेरोजगार युवक-युवतियों का पंजीकरण किया। कनिष्ठ सहायक वर्मा ने बताया कि अब हर माह टनकपुर में कैंप आयोजित होगा। विभाग की टीम में केएस सौन, दिनेश जोशी आदि शामिल थे। कैंप के आयोजन में युकां नेता अनिल चौधरी, अनिल मुरारी, पवन भट्ट, अंकुर ओली, मोहन सिंह, शिवशंकर गिरि आदि ने सहयोग दिया।