फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन का ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करें बाल वैज्ञानिक

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। जीआईसी में संपन्न हुए जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन में बाल वैज्ञानिकों के शोध पत्रों का अध्ययन करने के बाद परिणामों की घोषणा की गई। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष शिक्षाविद डा. मृगेश पांडेय ने बाल वैज्ञानिकों से अपने जीवन का ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री पांडेय के अलावा जिला संयोजक डा. सुनील पांडेय, नरेश जोशी, गौरीशंकर जोशी ने परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में जीआईसी रीठाखाल के आदित्य ओली, जीजीआईसी चंपावत की दीपा जोशी, जीआईसी पुलहिंडोला के महेंद्र जोशी, ज्येष्ठ वर्ग में डीएवी लोहाघाट के ऋषभ पाठक, जीजीआईसी टनकपुर की दीप्ति गड़कोटी, राउमावि चौड़ाकोट के रोहित सिंह, राउमावि डोबाभागू के विजय जोशी, जीजीआईसी लोहाघाट की राधा घटाल, जीआईसी देवीधुरा के शिवराज सिंह को राज्य स्तरीय बाल विज्ञान आयोजन के लिए चुना गया। इस अवसर पर मार्गदर्शक शिक्षक महेंद्र अधिकारी, नवीन चंद्र पांडेय, राजेंद्र गड़कोटी, एलएम बोहरा, डा. बीपी ओली, एमपी जोशी, डा. कमलेश भाकुनी, डा. सुधाकर जोशी, प्रदीप जोशी, मनोज जोशी आदि के प्रयासाें को भी सराहा गया। समापन प्रधानाचार्य पीसी जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें