एसके शर्मा टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में इन दिनों में तीनों टरबाइन घुमा कर 99 मेगावाट तक बिजली बनाई जा रही है। नदी में भरपूर पानी मिलता रहा तो पावर स्टेशन का इस साल का निर्धारित विद्युत उत्पादन का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
पावर स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक एसके शर्मा ने मीडिया को बताया कि इन दिनों नदी में भरपूर पानी मिलने से विद्युत गृह में 99 मेगावाट तक बिजली बनाई जा रही है। पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद नदी में अत्यधिक मलबा आने से कभी कभार उत्पादन बंद कर नदी के पानी को साफ करना पड़ता है। जिससे कुछ समय के लिए उत्पादन प्रभावित होता है। लेकिन पावर हाउस में समय से पूर्व निर्धारित हासिल कर लिया जाता है। बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष अब तक का सर्वाधिक 558 मिनियन यूनिट विद्युत उत्पादन जल्द किया गया जो इस पावर स्टेशन का एक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 455 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके सापेक्ष अब तक 196 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर लिया गया है। टनकपुर बैराज से नेपाल के लिए सड़क का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। बैराज से नेपाल को नहर द्वारा पानी भी दे दिया जाएगा। जिससे नेपाल के किसानों को सिंचाई का लाभ पहुंचेगा। उनका कहना है कि समय समय पर एनएचपीसी क्षेत्र में जनहित कार्य भी संपादित कर रही है।