फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में 95 तो लोहाघाट में 750 विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे

विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में मास्क पहनकर विद्यालय खुलने पर खुशी जताते छात्र छात्राएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। जिले में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद रहे डिग्री कॉलेजों को सोमवार से पूर्ववत खोल दिया गया है। चंपावत डिग्री कॉलेज में पहले दिन 972 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 95 तो लोहाघाट डिग्री कॉलेज में ढाई हजार विद्याथियों में से 750 ही कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

चंपावत में सोमवार को पहले दिन डिग्री कॉलेज पहुंचे सभी छात्र-छात्राओं को गेट पर ही सैनिटाइज किया गया। प्राचार्य राधेश्याम भट्ट के नेतृत्व में प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को मास्क पहनने के साथ ही कक्षाओं में दूरी का पालन कर बिठाया गया। कॉलेज के पहले की तरह से खुलने से पहले दिन छात्र काफी खुश नजर आए। गौरव जोशी, अंकित खर्कवाल, मुकेश चंद्र आदि कहना था कि लंबे समय से महाविद्यालय बंद होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई तो हो रही थी, लेकिन कॉलेज में पठन-पाठन करना ज्यादा लाभदायक है।
लोहाघाट डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों की उपस्थिति 40 फीसदी रही। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि कॉलेज में पंजीकृत 2500 छात्र-छात्राओं में से सोमवार को करीब 750 ही कॉलेज पहुंचे। बिना मास्क के छात्र-छात्राओं को कॉलेज में नहीं आने दिया। पूरे कॉलेज परिसर और कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया। व्यवस्थाओं में डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. रितु मित्तल, डॉ. उमेश आर्या, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. पुष्पा, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. प्रकाश लखेड़ा आदि जुटे रहे। चंपावत महाविद्यालय में 972 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से पहले दिन 95 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें