फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में सार्वजनिक रास्ते को क्षतिग्रस्त करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के स्वांला क्षेत्र के ग्रामीणों ने बारहमासी सड़क निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी कंपनी पर गांव के सार्वजनिक रास्ते को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में स्वांला के सामाजिक कार्यकर्ता टीकाराम भट्ट ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम स्वांला पट्टी क्षेत्र से न्याय पंचायत स्वांला को जोड़ने वाला सीसी मार्ग था जिसे कार्यदायी संस्था ने तोड़ फोड़ कर नष्ट कर दिया है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कहा कि यह रास्ता बारहमासी सड़क की कटिंग में नहीं आता है लेकिन पोकलैंड मशीनों को नाजायज तरीके से 25-30 मीटर ऊपर चढ़ाकर सीसी मार्ग नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने जनहित में मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर कार्यदायी कंपनी शिवालया के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह के अनुसार यदि कहीं पर सड़क कटिंग के दौरान कोई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होता है तो उसे ठीक कर दिया जाएगा।

खतरे वाले पेड़ और बोल्डर हटाने की लगाई गुहार
चंपावत। स्वांला के सामाजिक कार्यकर्ता टीकाराम भट्ट ने उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्ग में खतरा बने पेड़ों और सड़क पर पड़े बोल्डरों को हटाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि धौन से एक किमी आगे पहाड़ी के गिरने, छतकांड़ा में कच्ची दीवार के कारण कभी भी वाहन दुर्घटना हो सकती है। स्वांला में नौ फिट गोलाई का चीड़ का पेड़ कभी भी किसी हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें