फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ अनिवार्य रूप से मतदान केंद्रों में मौजूद रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 23 और 24 फरवरी को मतदान केंद्रों में लगने वाले विशेष शिविर में मतदाता सूची, प्रपत्र 6, 7 और 8 आदि के साथ पूरे दिन मतदेय स्थलों में बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करें और उन्हें किसी अन्य दिन का अवकाश स्वीकृत करें। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दलों के बीएलए भी मतदेय स्थल पर बीएलओ की सहायता के लिए उपस्थित रहें।
विज्ञापन


इसके लिए राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को पत्र भेजना सुनिश्चित करें। एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया है कि दो दिनी शिविर के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर से जिन कार्यों के टेंडर नहीं हुए है उनकी प्रक्रिया गतिमान है। राजनैतिक दलों की बैठक के लिए पत्र जारी किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह माहरा, वरिष्ठ सहायक निखिल, सूचना विज्ञान के चंपक जोशी, रजत पांडेय आदि उपस्थित रहे।


चार वर्ष से अधिक समय से तैनात अधिकारियों की सूची मांगी
चंपावत। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिले में एक ही स्थान पर चार वर्ष से अधिक समय से तैनात अधिकारियों की सूची आयोग को भेजने को कहा है। उन्होंने कहा है कि पिछले चुनाव में नोडल के रूप में कार्यरत चार वर्ष से अधिक एक ही जिले और गृह जनपद होने पर संबंधित अधिकारियों की सूची आयोग को प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें