चंपावत। पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत तीसरा दल 28 फरवरी को भेजा जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया तीर्थाटन योजना के लिए अभी तक 40 वृद्धों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह दल टनकपुर से रुड़की के पिरान कलियर जाएगा। यात्रा से एक दिन पूर्व आवेदकों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।