फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में गन्ना खड़ा, गेहूं कहां बोएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में अब तक गन्ना खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। वह गन्ने की फसल खेतों में खड़ी होने से गेहूं की फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने गन्ना तोल शुरू करने और पिछला भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बनबसा में करीब 26 हजार तो टनकपुर में करीब 10 हजार क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। बनबसा के प्रमुख गन्ना उत्पादक गणेश प्रसाद मौर्य ने बताया कि पिछले वर्ष बनबसा में 26 हजार तो टनकपुर में करीब 8 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद हुई थी। उन्होंने बताया कि बहेड़ी की मिल दो नवंबर और पीलीभीत की 12 नवंबर को शुरू हो गई है, जबकि किच्छा शुगर मिल के अब तक शुरू नहीं होने से इस क्षेत्र के किसानों को दिक्कत हो रही है।

यहां से गन्ना किच्छा चीनी मिल को भेजा जाता है। बताया कि सितारगंज चीनी मिल के बंद होने से चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिले के किसानों के समक्ष परेशानियां पैदा हो गई हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के दूसरे प्रमुख गन्ना उत्पादक जगत सिंह मिताड़ी, यशोवर्धन सिंह रौतेला, कै. विरेंद्र रजवार, कै. हरीश कापड़ी, उस्मान, हरीश श्रीवास्तव, राज्य बागवानी पुरस्कार प्राप्त पुष्कर कापड़ी, टनकपुर के प्रमुख गन्ना उत्पादक पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह रावत ने गन्ना खरीद शीघ्र शुरू नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के काफी किसानों का पिछली बार का गन्ना खरीद का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें