फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर खुलेंगे एवं बंद होंगे सरकारी और निजी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा से खनिज निकासी समय पर पड़ने वाले ट्रैफिक दबाव से कोई हादसा न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग एवं सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने बैठक कर स्कूल खुलने और छुट्टी का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन


शीतकाल में स्कूल खुलने का समय सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे एवं छुट्टी का समय दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक रहेगा। ताकि इस अवधि में खनिज निकासी करने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रखी जा सके।

डीएम एसएन पांडेय के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित एवं खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट ने टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक ली। इसमें विद्यालयों के खुलने एवं छुट्टी का समय एक किया गया है। शीतकाल में विद्यालय खुलने एवं छुट्टी का समय एक होने के साथ ही ग्रीष्मकाल में सभी विद्यालय सुबह सात से आठ बजे एवं छुट्टी का समय साढ़े बारह से ढाई बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में पिथौरागढ़ चुंगी, पीलीभीत चुंगी एवं बनबसा के पाटनी तिराहे पर स्कूल समय में विशेष पुलिस तैनात करने एवं नंदा कान्वेंट स्कूल समेत सड़क से लगे विद्यालयों के पास गति अवरोधक लगाने की मांग रखी गई। बैठक में सभी विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें