लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर से शुरू होगी। पहला उद्घाटन मैच चंपावत और पिथौरागढ़ की टीम के बीच खेला जाएगा।
शनिवार को लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश माहरा और मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ने बताया कि राज्य स्तरीय हरक सिंह मेहता मेमोरियल लोहाघाट कप फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपराह्न तीन बजे पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल करेंगे।
प्रतियोगिता में लोहाघाट, चंपावत, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल, खटीमा सहित आठ टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों के भोजन और रहने की व्यवस्था क्लब ने की तरफ से की गई है। विमल मेहता, गिरीश कुंवर, जितेंद्र साह, दीपक सुतेड़ी, भगवान बिष्ट, भुप्पी माहरा, विमल मेहता, भूपाल सिंह मेहता, नवीन कन्नौजिया, अमित साह आदि तैयारी में जुटे हैं।