टनकपुर (चंपावत)। लखनऊ जिले के हयात नगर बारामनकलां निवासी गिरीश राजपूत (28) पुत्र छेदी लाल एवं राजेंद्र (40) पुत्र दया प्रसाद को जल पुलिस के तैराक जवानों ने शारदा में डूबने से बचा लिया।
यह दोनों क्षेत्र के लोगों के साथ शारदीय नवरात्र मेले में मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आए थे। शुक्रवार सुबह यह दोनों शारदा स्नानघाट में नहा रहे थे कि अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे।
साथियों के शोर मचाने पर घाट पर तैनात जल पुलिस के तैराक जवान रवींद्र कुमार उर्फ पहलवान एवं राकेश गिरि ने नदी में छलांग लगाकर उन्हें बचा लिया। बता दें कि दो दिन पहले भी उक्त दोनों जवानों ने दो चचेरे भाइयों को डूबने से बचाया था।