फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत मडलक पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने नेपाल सीमा से लगी पुलिस चौकी मडलक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने कोतवाली पंचेश्वर अंतर्गत आने वाली मडलक चौकी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चौकी में लगे इंडेक्स चार्ट को अपडेट कर नया बनाने, चौकी सभी अभिलेखों को अपडेट कर 15 दिन के भीतर सीओ से निरीक्षण कराने, 107/116 रजिस्टर के 2015 से अपडेट न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कोतवाली प्रभारी डीएल वर्मा को सभी अभिलेखों को अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद एसपी ने ग्रामीणों की बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र में दिखने वाले संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को देने, अंजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने, फेरी के लिए आने वाले व्यक्तियों के थाने से हुए सत्यापन कार्ड देखने की बात कही। कहा बिना सत्यापन क्षेत्र में फेरी लगाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें