फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में भजन संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। बाराही सुगम संगीत समिति की ओर से हुई भजन संध्या का आयोजन किया गया। समिति के सचिव सतीश चंद्र जोशी के आवास में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ संगीताचार्य और अध्यक्ष टीकाराम सोराड़ी, सुरेश चंद्र भट्ट ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन



गोकुलानंद भट्ट ने ‘काली कंबली के ओढ़ने वाले’, अध्यक्ष सोराड़ी ने ‘पनियां भरन कैसे जाऊं सखी’, मथुरादत्त गहतोड़ी ने ‘कहां भूल आए बांसुरी कन्हैया’, सुरेश भट्ट ने ‘तेरे दर्शन को मनमोहन’, चंद्रेश जोशी ने ‘छोटी-छोटी गय्या छोटे-छोटे ग्वाल, छोटो सो मेरो मदन गोपाल’ भजन की प्रस्तुति दी।

नवनीत गहतोड़ी ने ‘दुख से मत घबराना रे पक्षी’, सतीश जोशी ने ‘श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया’, रेखा जोशी और प्रकाश जोशी, भुवन जोशी, दिनेश चंद्र शर्मा आदि ने भजन प्रस्तुति किए। देर रात तक चली भजन संध्या में सुरेश चंद्र भट्ट, मथुरादत्त गहतोड़ी, गोकुलानंद भट्ट ने तबले में संगत ठोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें