फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखीढांग वाले बोले, हत्यारों को फांसी हो

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सिलाड़ ग्राम पंचायत के चाचड़ी तोक में हुए तिहरेे हत्याकांड से सूखीढांग क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा गुस्सा है। उन्होंने हत्यारोपियों को फांसी दिलाने की मांग उठाई है। कहा कि हत्यारों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में वह पुलिस को हर स्तर पर सहयोग देंगे।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व उजागर हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पर्वतीय क्षेत्र के दुर्गम गांवों में खासी दहशत फैली है। लोगों का कहना है कि पहाड़ की शांत वादियों में अपराध और अपराधियों का बढ़ता ग्राफ चिंताजनक हैं। जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट, सिलाड़ ग्राम पंचायत की प्रधान पूजा देवी, समाजसेवी प्रेम सिंह, केएन तिवारी, शंकर दत्त जोशी, जगत सिंह, रतन सिंह, नंदन सिंह, होशियार सिंह, गिरधर सिंह, चंदन सिंह, कमल सिंह, शंकर सिंह, नाथ सिंह, नारायण सिंह, जोहार सिंह, मोहन सिंह आदि ने कहा कि तिहरे हत्याकांड से समूचे क्षेत्र में दहशत है। पहाड़ पर दूर-दूर अकेले घर हैं। इस वारदात ने लोगों को चिंतित कर दिया है।


चल्थी पुलिस चौकी में महिला कांस्टेबलों की तैनाती हो
जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट, समाजसेवी प्रेम सिंह, केएन तिवारी आदि ने चल्थी पुलिस चौकी में महिला कांस्टेबलों की तैनाती की मांग उठाई है। कहा है कि राजमार्ग की इस महत्वपूर्ण पुलिस चौकी में महिला कांस्टेबलों के न होने से महिला अपराधों के मामले में काफी परेशानी होती है। उन्होंने एसपी से चौकी में महिला कांस्टेबलों को शीघ्र तैनात करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें