लोहाघाट/पाटी। लोहाघाट और पाटी में दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं शुरू हुई। लोहाघाट में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल और खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह, पीएस मेहता, डॉ.कमलेश सक्टा ने दीप जलाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। समूह नृत्य में बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट ने पहला, जीजीआईसी ने दूसरा और राजीव नवोदय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य एचएन जोशी की अध्यक्षता और राजू शंकर जोशी के संचालन में प्रतियोगिता के खंड स्तरीय संयोजक भगवान जोशी ने प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। पहले दिन जूनियर वर्ग की संस्कृत नाटक, समूह गान, समूह नृत्य, वाद-विवाद, श्लोकोच्चारण, आशु भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। समूह नृत्य में बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट ने पहला, जीजीआईसी ने दूसरा और राजीव नवोदय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजन में अनूप कौशल, देवेंद्र मिश्र, नवीन उप्रेती, नीरपाल सिंह, प्रकाश, नवीन पांडेय, विक्रमाजीत चौहान, डीके शर्मा, एसडी चौबे, केसी खर्कवाल, वीके सिंह, विनय सुतेड़ी, हरीश भट्ट आदि ने सहयोग किया।
पाटी ब्लॉक में जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 12 स्कूलों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया ने किया। सीएस मौनी और विपिन चंद्र जोशी निर्णायक थे। सतीश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी राजकिशोर वाजपेयी, संयोजक गोकुलानंद भट्ट, चतुर मेहता, तेज सिंह बिष्ट, डीएन जोशी, भगीरथ सौराड़ी आदि मौजूद थे।