फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। स्थानीय डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव होगा, जबकि अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी के ही मैदान में होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। छात्र उपाध्यक्ष के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है, जिससे यह पद रिक्त रहेगा।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर सुरभि चंद और राहुल कुमार ने नामांकन कराया। किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया।

इस कारण अध्यक्ष पद पर चुनाव होगा। बताया कि उपाध्यक्ष पद पर छात्रा पार्वती, सचिव पर अमन सिंह रावत, संयुक्त सचिव पर दिवाकर नाथ, कोषाध्यक्ष पर हिमानी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर गीता गड़कोटी ने नामांकन कराया है। चुनाव आठ सितंबर को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें